नशा शरीर और आत्मा दोनों को खोखला करता है:बीना जोशी

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए लालकुआं नगर की महिला नेत्री बीना जोशी ने कहा कि नशा शरीर और आत्मा दोनों के लिए नुकसानदायक है इसे स्वयं की प्रेरणा से दूर करना होगा उन्होंने कहा कि नशा विरोधी अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित ना रहे बल्कि धरातल पर भी सार्थक हो इसके लिए सभी को सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है इस दौरान अखिल भारतीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह पूर्व अपर सचिव जीवन चंद्र उप्रेती हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दया कृष्ण जोशी पवन गिरी महाराज केशवानंद पुरी तीरथ गिरी महाराज हरिश्चंद्र जोशी के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे लाल कुआं नगर के फलाहारी आश्रम में आयोजित उक्त गोष्ठी में राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह द्वारा मौजूद लोगों को नशे के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प दिलाया गया