सेवा संकल्प के तहत मना आंगन मिलन कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव से मनाए जा रहे सेवा संकल्प माह के दौरान आज लालकुआं में आंगन मिलन कार्यक्रम किया गया नगर के आंगनबाड़ी केंद्र गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा आंगनवाड़ी वर्कर्स गर्भवती महिलाओं किशोरी बालिकाओं आदि ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में संतुलित भोजन उचित पोषण पर जानकारी देने के अलावा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई रही जनकल्याणकारी योजनाएं नंदा गौरा योजना, महालक्ष्मी किट, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इत्यादि की भी जानकारी दी गई यहां सरनजीत कौर, सुपरवाइजर चित्रा कोहली धन सिंह बिष्ट तारा पांडे मंजू बिष्ट मीरा बोरा आदि मौजूद रहे