रोड की बदहाली पर फूटा गुस्सा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा के नेतृत्व में रामपुर रोड मै जलनिगम अधिकारियों एवं प्रशाशन ठेकेदारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया

पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया रामपुर रोड़ हाईवे की सड़क खोदकर जलनिंगम द्वारा पानी की पाइप लाइन डालने कार्य चल रहा था पिछले 2 महीनों से रामपुर रोड़ पानी की टंकी से गली नंबर 9 के सामने तक पानी की पाइप लाइन का कार्य पूरा हो चुका हैं उसके बाद भी गड्ढे नहीं भरे जा रहे है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है रामपुर रोड़ हाईवे खोदने से सैलानियो का घंटों लंबा जाम लगा रहता है जिससे सैलानियो के साथ साथ क्षेत्र कि माताओं ,बहनों,बड़े बुजुर्गो, छोटे बच्चों को धूल मिट्टी से बीमारी का ख़तरा बना हुआ है एवम आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

यह भी पढ़ें 👉  स्टार परफॉर्मर ऑफ़ द मंथ से सम्मानित हुए स्टेशन मास्टर सूरज कुमार , महाप्रबंधक रेलवे ने किया सम्मानित

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि रामपुर रोड़ मैंन हाईवे में पिछले दो माह से जानलेवा गड्ढा बना हुआ है कई दुर्घटनाएं हो गई है सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है पिछले दिनों भी गड्ढों की वज़ह से दुर्घटनाए बड़ी है इस दौरान विशाल वर्मा, अंजलि वर्मा, शिवम् वर्मा, संजीव , अतुल राजपाल, वीरेंद्र जोशी, भारी संख्या मै क्षेत्रवासी मौजूद थे