एस आइ आर के तहत गलत तथ्य देकर बेवजह आपत्ति लगाने पर कांग्रेस में आक्रोश
एस आइ आर के तहत कुछ लोगों द्वारा गलत तथ्य देकर मतदाताओं के नाम पर आपत्ति दर्ज करा कर उनका नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की कोशिश को लेकर कांग्रेस में गजब का आक्रोश व्याप्त है कांग्रेस के शिष्टमंडल मंडल ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस प्रकार की कार्रवाई पर अविलंब निष्पक्ष जांच की मांग की है तथा दोषी पाए जाने में संबंधित शिकायतकर्ता के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किए जाने का भी मांग की है कांग्रेस के शिष्टमंडल ने आज हल्द्वानी में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि एस आइ आर के तहत त्रुटि रहित पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा रही है लेकिन इस बीच कुछ लोगों द्वारा बेवजह गलत तथ्य देकर वास्तविक मतदाताओं के नाम पर आपत्ति दर्ज करा कर उनका नाम हटाने की कोशिश की जा रही है जिससे संबंधित मतदाता को मानसिक उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ रहा है ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि एक ही शिकायतकर्ता द्वारा कई लोगों के नाम पर आपत्ति लगाई जा रही है जिससे प्रतीत होता है कि यह एक संयोजित साजिश का हिस्सा है ज्ञापन में मांग की गई है कि मतदाता सूची त्रुटि रहित हो इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए और जो भी व्यक्ति गलत शिकायत देकर निर्वाचन अधिकारी को गुमराह कर रहा है उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी लाल कुआं के अध्यक्ष भुवन पांडे हेमवती नंदन दुर्गापाल राजेंद्र खनवाल कुंदन सिंह मेहता केदार पलड़िया दीपक बतरा संजय किरौला मुन्ना बिष्ट प्रदीप बथ्याल दीप बिष्ट बसंत जोशी विशाल झा समेत अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे
राजस्व गांव की मांग लेकर इंडिया ब्लॉक का आंदोलन जारी, क्रमिक अनशन पर बैठे ये पांच क्रांतिकारी
स्वच्छता ही सेवा के तहत रेलवे ने किया विविध कार्यक्रमों का आयोजन
राजस्व गांव समेत अनेक मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन शुरू
गांधी शास्त्री जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण