अनेक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कुमाऊं कमिश्नर एवं डीएम नैनीताल से मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मंडल
हल्द्वानी, बरेली रोड ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 87 रुद्रपुर-काठगोदाम डिविजन के निर्माण में चौड़ीकरण कार्य के दौरान गांवों के कुलावों और सिंचाई लिंक गूलों को क्षतिग्रस्त किये जाने तथा ड्रेनेज सिस्टम को गांव की गूलों में छोड़े जाने एवं जमरानी प्रोजेक्ट के नहर निर्माण कार्य में बिलंब के कारण किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पाने की गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी नैनीताल और कुंमायूं कमिश्नर (सचिव मुख्यमंत्री) को हल्द्वानी शिविर कार्यालय में भेंट कर समस्या के निराकरण हेतु क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्य के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया तथा समस्या से अवगत कराया।

कुमाऊँ कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत एवं जिलाधिकारी नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल ने उचित समाधान कराने के लिए परियोजना निदेशक एन.एच.87 तथा महाप्रबंधक जमरानी प्रोजेक्ट को निर्देशित किया।
पंचायत प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, बरिष्ठ क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती कमला दुर्गापाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री चिंतामणी पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री भुवन प्रसाद आदि शामिल रहे।
बिंदुखत्ता में पूर्व सैनिक के घर कोबरा घुसने से मचा हड़कंप वनविभाग ने देर रात्रि किया रेस्क्यू