भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट की अनूठी पहल मुख्यमंत्री के पैतृक गांव जाकर मनाया उनका जन्मदिन

ख़बर शेयर करें

भाजपा नेता तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट देबू भाई ने मुख्यमंत्री के पैतृक गांव में जाकर उनका जन्म दिवस मनाया तथा क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया इस दौरान देवेंद्र सिंह बिष्ट ने मिष्ठान एवं फल भी वितरित किये देवेंद्र बिष्ट जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा अंतर्गत हडखोला गांव में गए जो गांव मुख्यमंत्री का पैतृक गांव बताया जाता है देवेंद्र सिंह बिष्ट ने इस गांव में जाकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया परस्पर क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड समग्र विकास की ओर अग्रसर है और विकास के पैरामीटर में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कई ऐसे कार्य हैं जिनको अन्य राज्य भी आत्मसात कर रहे हैं देवेंद्र बिष्ट ने दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया