Advertisement

राजस्व गांव की मांग को लेकर भाजपा नेता का बड़ा बयान

ख़बर शेयर करें

राजस्व ग्राम की पत्रावली केंद्र भेजना, बिंदुखत्ता के साथ सौतेला व्यवहार : नेगी

बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की पदयात्रा बीते दिवस सोमवार को 11वें दिन राजीव नगर से गौलागेट होते हुए संजयनगर पहुंची। पदयात्रा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित साढ़े चार सौ से अधिक लोगों ने सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान 200 से अधिक परिवारों से संपर्क कर उन्हें 27 सितंबर को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। आज रात्रि का कार्यक्रम संजयनगर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया जाएगा पदयात्रा के समापन पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत नेगी ने कहा कि वनाधिकार कानून के अंतर्गत 75 वर्ष या तीन पीढ़ी की बाध्यता के संबंध में 8 नवंबर 2013 को जनजातीय कार्य मंत्रालय, द्वारा स्पष्टीकरण जारी करने के बाद वनाधिकार कानून के तहत देशभर में 1700 से अधिक राजस्व ग्राम बनाए जा चुके हैं, जिनमें उत्तराखंड के छह राजस्व ग्राम भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को महिलाओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन , इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी

उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार तथा सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति लिए बिना सीधे राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी की गई है। इससे संबंधित प्रमाण उनके पास उपलब्ध हैं। इसके बावजूद बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की प्रक्रिया में पत्रावली को केंद्र सरकार के पास भेजना बिंदुखत्ता के साथ दोहरे मापदंड और सौतेले व्यवहार को दर्शाता है।

नेगी ने सरकार से मांग की कि वनाधिकार कानून के अंतर्गत बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और जल्द से जल्द राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को महिलाओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन , इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी

पदयात्रा में शामिल लोगों को कुछ लोगों द्वारा “दिमागी नक्सल” जैसे शब्द कहे जाने पर नेगी ने कहा कि बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मुहिम वनाधिकार कानून के तहत पूरी तरह कानून और अभिलेखों के आधार पर चल रही है। यदि किसी को इस प्रक्रिया पर कोई शंका है तो बंद कमरे में बैठकर आरोप लगाने के बजाय खुले मंच पर आकर अभिलेखों और कानून के आधार पर चर्चा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता की जनता अपने अधिकार के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रही है और सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को महिलाओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन , इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी

आज की पदयात्रा में वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट, यात्रा संयोजक अर्जुन नाथ, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा भरत नेगी, दीपक जोशी, महेश फुलारा, बलवंत बिष्ट, नंदन बोरा, प्रकाश उत्तराखंडी, धर्मेंद्र कोरंगा, गौला खनन समिति के मनोज दानू, सुशील यादव, दीपक नेगी, रामलीला कमेटी संजयनगर के अध्यक्ष गोविंद मेहता, सोहन लाल, दीवान सिंह बरगली धरम सिंह शाही लक्ष्मण बथयाल दीपक सिंह बथयाल दिया शाही मुन्नी बथयाल ममता कार्की कमला कोरंगा ज्योति मेहता रमूली कोरंगा रेखा बथयाल खष्टी शाही आदि शामिल रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad