राम मंदिर में हुए चंदा चोरी प्रकरण में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

ख़बर शेयर करें

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या एवं केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में कथित चंदा एवं सोना चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर आज लाल कुआं में भाजपा सरकार का पुतला फूंका प्रदर्शन कर रही कांग्रेस का कहना था कि भाजपा शासन काल में धार्मिक आस्था के केंद्र से हुई चोरी से करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है और भाजपा दोषियों को सख्त सजा देने में अब तक नाकाम हो रही है वक्ताओं ने कहा कि लोगों ने अपने खून पसीने की कमाई से अर्जित किया हुआ धन प्रभु श्री राम एवं केदारनाथ धाम को अर्पित किया उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए यहां मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी मीना रावत पूजा सोलंकी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे योगेश उपाध्याय कमलेश यादव रवि शंकर तिवारी राजकुमार शर्मा खीमानंद दुम्का समेत अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे