विजय शंखनाद रैली की अपार सफलता पर कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली की सफलता पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरे मनोयोग के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन को यादगार बना दिया और हल्द्वानी में विजय शंखनाद रैली में उमड़ा अपार जन समूह इस बात का प्रतीक रहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है कांग्रेस को जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देवभूमि उत्तराखंड से आत्मिक लगाव की बात कहना प्रत्येक उत्तराखंडी के लिए प्रशंसा की बात है उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा उत्तराखंड की भूमि को वीर भूमि देवभूमि बताते हुए जो सम्मान दिया गया उसका वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं लाल कुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रबल दावेदार वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि विजय शंखनाद रैली में लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र की भी बहुत अच्छी भागीदारी रही तथा 1500 से 2000 के बीच लोग रैली में पहुंचे हरेंद्र बोरा ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी एवं तानाशाही नीतियों से आज उत्तराखंड की जनता त्रस्त आ चुकी है तथा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोकप्रिय जनता की सरकार के रूप में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित हो गया है जिसका शंखनाद आज हल्द्वानी में हुआ