कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
लालकुंआ-नैनीताल, कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बीते दिवस उपजिलाधिकारी कार्यालय लालकुंआ, नैनीताल में उपजिलाधिकारी के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदया को एक ज्ञापन प्रेषित किया।
जिसमें 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रामलीला मैदान-हल्द्वानी में विशाल जनसभा के बाद भाजपाईयों द्वारा उस सभा स्थल में शुद्धि अनुष्ठान किये जाने को दलित समाज बिरोधी बताते हुए ऐसे समाज से सभी देशवासियों का अपमान ,भेदभाव पूर्ण समाज में सद्भावना को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया गया। तथा राष्ट्रपति महोदया से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भारत सरकार को देने की मांग की गई है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कुंमाऊं मंडल प्रभारी ,जिला मुख्य संगठक गोकर्ण सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष खुशाल सिंह मेहता, पूर्व पी.सी.सी.सदस्य हरेंद्र सिंह बोरा, ब्लाक मुख्य संगठक पूजा राणा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता बीना जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन चन्द्र पांडे,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बथियाल, बरिष्ठ कांग्रेस नेता शेखर जोशी, रमेश कुमार जी, भगत राम जी, हाजी अयूब अली , बरिष्ठ कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता एन.डी.पांडे, विनोद सिंह,
दीपा बिष्ट, उर्मिला खत्री, मीना जलाल, भावना बिष्ट, सईद सिद्दिकी, नरेश चौधरी आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा