रानीखेत आर्मी कैंट में दिव्य ज्योति जागृती संस्थान ने किया सेमिनार का आयोजन

ख़बर शेयर करें


“भारतीय सेना के रानीखेत कैंट में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का प्रेरणादायी सेमिनार,
सैनिक परिवारों को स्वस्थ एवं आध्यात्मिक जीवन का संदेश”
रानीखेत स्थित भारतीय सेना के कैंट क्षेत्र में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सैनिक परिवारों के लिए “हेल्दी लिविंग : प्रमोटिंग फिजिकल, मेंटल एंड स्पिरिचुअल वेलबीइंग” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिक परिवारों के समग्र स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक उन्नति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा, तथा कर्नल अनीश शर्मा, डिप्टी कमांडर, हेडक्वार्टर 99 माउंटेन ब्रिगेड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती पलक शर्मा, धर्मपत्नी ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा, का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं रहे पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर , पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल समेत अनेकों ने दुख व्यक्त किया


इस अवसर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की प्रचारिका साध्वी ऋतु भारती जी ने सैनिक परिवारों को संबोधित करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग, ध्यान, सकारात्मक चिंतन तथा आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में पूर्व सैनिक के घर कोबरा घुसने से मचा हड़कंप वनविभाग ने देर रात्रि किया रेस्क्यू


कार्यक्रम में स्वामी उमेशानंद जी ने भी अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान और ध्यान मनुष्य को आंतरिक शांति, मानसिक दृढ़ता एवं जीवन के उच्च उद्देश्यों की ओर अग्रसर करते हैं। उन्होंने सैनिक परिवारों को आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़कर जीवन में संतुलन और आनंद बनाए रखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान द्वारा समाज एवं मानवता के उत्थान हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए श्रीमती पलक शर्मा एवं कर्नल अनीश शर्मा द्वारा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने संस्थान के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की