डॉ आशुतोष पंत का हरियाली बढ़ाओ अभियान जारी

ख़बर शेयर करें

प्रकाशनार्थ

प्राणवायु के लिये वृहद वृक्षारोपण अभियान जारी

प्रमुख पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत का 14 जुलाई 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 500 पौधों के रोपण के साथ प्रारंभ किया गया हरियाली बढ़ाओ अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन 2/3 स्थानों पर ग्रामीणों को फलों के पौधे निशुल्क भेंट किए जा रहे हैं। 4 अगस्त तक 15 दिनों में 38 जगह छोटे बड़े पौध भेंट कार्यक्रम हुए। कालाढूंगी, हल्दूचौड़, गौलापार, रामनगर, रानीखेत, द्वाराहाट,नैनीताल, किच्छा, हल्द्वानी, रुद्रपुर, भीमताल, कोटाबाग, ओखलकांडा क्षेत्र के कई गांवों में पौधे भेंट किये गये। डॉ आशुतोष पंत ने हंस कृपा के साथ हुई विशेष वार्ता में बताया कि बहुत से स्थानों पर मैं स्वयं नहीं जा पाता हूँ पर पौधों की व्यवस्था कर देता हूं। अभी इस वर्ष का 35 हजार पौधों का लक्ष्य पूरा होने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि
मैं वर्ष 1988 से अपने व्यक्तिगत संसाधनों से पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटा सा प्रयास कर रहा हूं जिसमें प्रतिवर्ष 20 हजार से अधिक पौधे लगाना लक्ष्य रहता है। इस वर्ष लक्ष्य थोड़ा बढ़ाया है। अभी तक 38 वर्षों के प्रयास से 4 लाख 80 हजार पौधे रोपित किए जा चुके हैं। इस कार्य में मेरे कई शुभचिंतक और मित्र अपना अमूल्य समय देकर सहयोग करते हैं। मुझे कुछ पत्रकार बंधुओं का भी सहयोग मिलता है जो इस अभियान के बारे में खबर छापकर बहुत से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। मैं सभी सहयोगियों का हृदय से आभारी हूं जो किसी न किसी रूप में समाजसेवा कर रहे हैं।
मेरे द्वारा 15 छोटे सघन वन भी लगाए गए हैं। अभी कुछ शिक्षण संस्थाओं से संपर्क कर रहा हूं कि वह अपने परिसर में सघन वन लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दें। पूरे सौरमंडल में पृथ्वी एकमात्र गृह है जहां जीवन है। अन्य ग्रहों पर हरियाली नहीं है तो प्राणवायु नहीं है, ऑक्सीजन नहीं है तो जीवन नहीं है। विकास के नाम पर जिस गति से पेड़ काटे जा थे हैं वह बहुत चिंताजनक है। पेड़ कट तो रहे हैं पर उनकी एवज में पेड़ लगाए नहीं जा रहे हैं। कागजों पर तो बहुत पेड़ लगाए जा रहे हैं पर धरातल पर केवल खानापूर्ति हो रही है।
जिस तरह हर साल तापमान में वृद्धि हो रही है आने वाले समय में जीना दूभर हो जाएगा। बढ़ते तापमान से बचने के लिए, ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए और समय पर पर्याप्त बारिश हो इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। आइए हम सब मिलकर प्रयास करें। डॉ आशुतोष पंत ने कहा कि
14 जुलाई से अभी तक कार्यक्रमों का संयोजन करने वाले डॉ विनोद बिरखानी, डॉ हरीश जोशी, श्री मुकेश जोशी, श्री कपिल राणा, श्री असित मंडल, श्री मदन आर्य, वन निगम से सेवानिवृत श्री महेश तिवारी, समाजसेवी श्री गोपाल जोशी, श्री आशुतोष साही, श्री मनोज पाठक, श्री कमल जोशी, श्री गोविंद बल्लभ भट्ट, श्री योगेश जोशी, श्रीमती शोभा जोशी, श्री संजय त्यागी, श्री एच एस धामी, श्री हरीश कांडपाल, श्री दिलीप मेहरा, श्री लक्ष्मण सिंह गौनिया, श्री नित्यानंद पांडे, श्री चंदन सिंह बोरा, श्री दीप तिवारी, श्री आर पी सिंह, श्री रजत गंगवार, श्री गिरीश जोशी, प्रो मृगेश पांडे, डॉ प्राची जोशी, डॉ निवेदिता जोशी, श्री कैलाश पांडे का हृदय से आभारी हूं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता बनेगा राजस्व गांव

डॉ आशुतोष पन्त
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/पर्यावरणविद।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad