नहीं रहे पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर , पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल समेत अनेकों ने दुख व्यक्त किया

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पूर्व कृषि निदेशक गौरीशंकर के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों अनेक सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है गौरीशंकर का बीते दिन दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रखी थी उनके निधन का समाचार मिलते ही शोक की लहर फैल गई बड़ी संख्या में लोगों ने आज रानी बाग स्थित पवित्र चित्रशिला घाट पहुंचकर उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया तथा शोक ग्रस्त परिवार के प्रति संवेदना जताई पूर्व राज्य मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह खनवाल ने कहा कि गौरी शंकर बेहद मिलनसार एवं मधुर व्यवहार के धनी थे वे हमेशा लोगों के सुख-दुख का हिस्सा रहते थे और बराबर समाज सेवा के कार्यों को भी पूरी तन्मयता के साथ निभाते थे आज पवित्र चित्रशिला घाट पर उनके बेटे डॉक्टर विपुल ने मुखाग्नि दी गौरी शंकर के निधन पर पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल के अलावा पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवती प्रसाद त्रिकोटी, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती पूर्व सैनिक कुंदन सिंह मेहता श्याम सिंह नेगी हेमवती नंदन दुर्गापाल समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है इधर लाल कुआं के विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने गौरी शंकर के आसमायिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है