मालूझत्ता में पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल ने किया जन संवाद

ख़बर शेयर करें

जनसंवाद एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

बिन्दुखत्ता स्थित मालू झत्ता में जयराज सिंह धामी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के सम्मानित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह खनवाल ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम सहित क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, मूलभूत सुविधाओं, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, तटबंध ,पेयजल एवं अन्य विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित के लिए कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठायेगी ।तथा समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पहुंची जन-जन की सरकार, विधायक ने कसे अधिकारियों के पेंच

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने विचार एवं सुझाव साझा किए तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। जनसंवाद के माध्यम से क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया
बैठक में राजेंद्र सिंह खनवाल, जयराज सिंह धामी,रमेश राणा,उमेशा मेहरा ,उमेश सिंह मेहता, राकेश वर्मा, गोकर्ण बिष्ट,मनोज सिंह कोरंगा, कमला देवी, उमा देवी, शांति देवी,राधा देवी, मुन्नी देवी,भवान सिंह,भीम रजवार, प्रवीन कोरंगा,चंचल मेहता, त्रिलोक मेहता,आदि उपस्थित थे

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने किया मां अवंतिका धाम में नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण

जय हिन्द • जय उत्तराखंड • जय बिन्दुखत्ता 🙏🏻🌹

Advertisement
Ad Ad Ad Ad