हल्दूचौड़ में आज शोभा यात्रा के साथ होगी गणेश महोत्सव की शुरुआत, समाजसेवी चंदन भारती के आवास से निकलेगी शोभायात्रा
हल्दूचौड़ में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव आज से शुरू होगा गणेश महोत्सव का शुभारंभ सुबह भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा यह जानकारी देते हुए गणेश महोत्सव के मुख्य आयोजक चंदन भारती तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी ने बताया कि पिछले 8 वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी शुरुआत आज सुबह 9:00 बजे शोभा यात्रा के साथ की जाएगी शोभायात्रा उनके निवास स्थान गोपीपुरम कॉलोनी तीसरी कॉलोनी निकट सिध्दी विनायक टावर के सामने से गोपीपुरम स्थित शिव मंदिर तक निकलेगी गणेश महोत्सव 14 सितंबर से 16 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शोभायात्रा एवं गणेश महोत्सव में पहुंचने की अपील की है शोभायात्रा एवं गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है
Advertisement
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज का जन्मोत्सव