जीएम रेलवे ने दिया सेफ्टी स्टार ऑफ़ द मंथ अवार्ड

ख़बर शेयर करें

बरेली महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने 15 अप्रैल,2026 को महाप्रबन्धक सभाकक्ष,गोरखपुर में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 कर्मचारियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें इज्जतनगर मंडल के उझानी स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत श्री अनुराग सिंह ने 19 फरवरी, 2026 को डाउन वी.सी. एन. मालगाड़ी के पास करते समय देखा कि वैगन संख्या-31082421447 का चक्का लाल है। आपने तत्परता दिखाते हुए गार्ड को लाल सिगनल दिखाकर गाड़ी को रूकवाया तथा चेक करने पर पाया कि वैगन के ब्रेक ब्लॉक जाम है, जिसे गार्ड एवं लोको पायलट द्वारा रिलीज कर संरक्षा पूर्वक चलाया गया। श्री सिंह की सतर्कता एवं सजगता से एक सम्भावित घटना को रोका जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  नीट पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेस नेता ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया

मंडल रेल प्रबंधक, सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार सहित सभी २ााखा अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने श्री देवेन्द्र कुमार को उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया एवं साधुवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में राज्य आंदोलनकारियों एवं उक्रांद की बैठक में यूकेडी की मजबूती पर दिया बल

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर मंडल।

Advertisement
Ad Ad Ad