खुशखबरी : कल केंद्रीय रेल मंत्री के साथ मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं मुख्यमंत्री महाराष्ट्र संयुक्त रूप से करेंगे इन विशेष रेल गाड़ियों का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

गोरखपुर, माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं माननीय मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र श्री देवेंद्र फडणवीस, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी 06 जुलाई,2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत सवारी गाड़ी का शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का शुभारम्भ उद्घाटन विशेष गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

इस अवसर पर टनकपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में माननीय केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह तथा माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस का शुभारंभ उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। पीलीभीत जं. रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में टनकपुर-पीलीभीत सवारी गाड़ी का शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का शुभारम्भ माननीय केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी एवं वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर तथा माननीय गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री संजय सिंह गंगवार, माननीय सांसद श्री मिथिलेश कुमार, माननीय सांसद श्री अरूण कुमार सागर एवं माननीय सदस्य विधान परिषद डॉ. सुधीर गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर टनकपुर स्टेशन पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर, मंडल रेल प्रबन्धक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।

उत्तराखण्ड की तलहटी में बसे कुमायूं क्षेत्र के लोगों तथा सिख समुदाय के श्रद्धालुओं की तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरूद्वारा नांदेड़ जाने एवं वापसी के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाये जाने की मांग थी, जिसपर रेल मंत्रालय ने विचार कर टनकपुर-हजूर साहेब नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस की संचलन की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 55322/55323 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार शाहजहांपुर तक करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

इन गाड़ियों के चलने से छात्रों, किसानों, व्यावसायियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को काफी सुविधा होगी तथा क्षेत्र के कृषि एवं अन्य उत्पादों को बाजार मिलने से क्षेत्र के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी।

                                                                  (सुमित कुमार)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad