रेलकर्मियों को उपलब्ध कराए गए जीपीएस ट्रैकर
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
बरेली 13 जनवरी, 2026ः रेलवे प्रशासन द्वारा सर्दी के मौसम में सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन संचलन हेतु सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। इस दौरान रेलवे ट्रैक की रात्रिकालीन पेट्रोलिंग नियमित रूप से की जा रही है तथा उसकी निगरानी के लिए रेलकर्मियों को ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जी.पी.एस.) ट्रैकर उपलब्ध कराये गये हैं।
इज्जतनगर मंडल पर 790 जी.पी.एस. ट्रैकर उपलब्ध कराये गये हैं। पेट्रोलमैन जी.पी.एस. से लैस होकर पेट्रोलिंग का कार्य सम्पादित कर रहे है, जिससे संरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा पेट्रोलिंग के दौरान टैªक में हुई कमियों की जानकारी देना आसान हो गया है। इस उपकरण में तीन शार्टकट बटन होते है, जिसमें समय की जानकारी के साथ सम्बन्धित सुपरवाइजर को कॉल कर त्वरित सूचना देने में सुविधा होती है। इस ऑन लाइन मॉनिटरिंग से पेट्रोलमैन के रियल टाइम लोकेशन तथा पेट्रोलिंग गति इत्यादि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।


बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष मोहन दुर्गापाल ने दीपावली की शुभकामनाएं
नगर पंचायत बोर्ड मीटिंग में 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर
अज्ञान पर आत्मज्ञान की शाश्वत विजय का प्रतीक है दीपावली : अखिलेश चमोला
मेघा बनी उत्तराखंड क्रांति दल की जिला महामंत्री
रेलवे का सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर अभियान जारी