हल्द्वानी के समाज सेवी विशाल वर्मा की मुहिम रंग लाई
हल्द्वानी : समाजसेवी विशाल वर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी समाजसेवी अंजलि वर्मा ने 27 मार्च 2026 को कैंची धाम मै अवैध निर्माण समेत 5 सूत्रीय मांग को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा था
समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जाँच कमेटी गठन रिपोर्ट के आधार पर कारवाही करने का आश्वासन दिया था जिसके दो माह बाद दिनांक 29 मई 2026 शुक्रवार को एसडीएम अनुराग आर्य जी ने कैंची धाम समेत आस पास के 20 अवैध निर्माण एनजीटी के नियमों का उल्लंघन कर अवैध निर्माण किये गये उनको ध्वस्त करने के आदेश दिये है
साथ ही कैंची धाम के शिप्रा नदी के किनारे एनजीटी नियमों के उल्लंघन पर जांच रिपोर्ट के आधार पर अवैध निर्माण होटल और रेस्टोरेंटो पर ध्वस्त करने की कारवाही होगी
समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कैंची धाम ट्रस्ट द्वारा करोड़ो के दान से भक्तों के लिए धर्मशाला निर्मान और भण्डारा व्यवस्था हो और दान के पैसों से कैंची धाम मै आने वाले श्रद्धालुओं व भक्तजनों के रहने व खाने की व्यवस्था हो ,
होटल स्वामी द्वारा श्रद्धालुओं व भक्तजनों से 4 हज़ार से 5 हज़ार रुपए प्रति दिन के हिसाब रूम दिये जा रहे, साथ ही रेस्टोरेंट वाले श्रद्धालुओं से खाने पीने के नाम पर दोगुने पैसे वसूले जा रहे हैं।
करोड़ों की दान के बाद भी भक्तजनों से खुली लूट की जाती है कैंची धाम मंदिर के आस पास के दुकान दार रात होते ही 1 किलोमीटर के अंतरगत मांस और शराब सेवन करवाते है कैंची धाम पवित्र स्थान शराब और मांस का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंध हो ,कैंची धाम की पवित्र शिप्रा नदी में होटल और रेस्टोरेंट सीवर डालने वाले होटल, रेस्टोरेंट कठोर कारवाही हो साथ ही अवैध रूप से होटल और रेस्टोरेंट पर कारवाही हो चाहिए
पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया कैंची धाम में होटल से लेकर प्रसाद,फोटो,मूर्ति,प्रसाद,कंबल और खाने पीने की चीजों के मनमाने दाम वसूले जाने पर रोक लगे , साथ ही कैंची धाम में अवैध रूप से होटलो के निर्माण कार्य हो रहे है बिना एनओसी बने निर्माण की जॉच कर कठोर कार्रवाई की जाये ।
बाबा नीम कैरोली महाराज जी के वी वीआईपी दर्शन करने दौरान श्रद्धालुओं , भक्तजनों के साथ भेदभाव, निंदनीय व दुर्व्यवहार किया जाता है वी वीआईपी दर्शन के दौरान अन्य श्रद्धालुओं , भक्तजनों के साथ भेदभाव, निंदनीय व दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है ।
समाजसेवी विशाल वर्मा ने माननीय जिलाधिकारी महोदय श्री ललित मोहन रयाल जी से अन्य मांगो पर जल्द ही सख्त कारवाही की मांग करी है जिससे कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं, भक्तजनों को लाभ मिल सके
राज्य आंदोलनकारी पत्रकार पंकज जायसवाल ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामना दीं