क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
80वां स्वतंत्रता दिवस क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर अनेक देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए स्कूली बच्चों ने भव्य प्रभात फेरिया निकाली राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम की गूंज ने माहौल को राष्ट्र प्रेम से सराबोर कर दिया नगर पंचायत कार्यालय लालकुआं में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने झंडा रोहण किया यहां पूर्व मंत्री हरीश्चंद्र दुर्गापाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा रवि शंकर तिवारी कैलाश चंद्र पंत हेमवती नंदन दुर्ग पाल श्रीमती उर्मिला मिश्रा अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत प्रेस क्लब अध्यक्ष बी सी भट्ट समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे यहां उत्तराखंड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया नगर पंचायत में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया दुग्ध संघ परिसर में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने झंडारोहण किया उन्होंने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों के दम पर हमें आजादी मिली है हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों पर भी आगे बढ़ते रहना चाहिए यहां संजय भाकुनी समेत अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे प्रेस क्लब में अध्यक्ष बी सी भट्ट ने झंडारोहण किया यहां प्रकाश जोशी रंजीत बोरा दीप जोशी भावनाथ पंडित दिनेश पांडे मुकेश कुमार अभिषेक सिंह हरीश भट्ट ओमप्रकाश अग्निहोत्री मझाहिर खान सानू भाई अजय उप्रेती आदि मौजूद रहे उधर हल्द्वानी के मानव धर्म आश्रम में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जीविका बाई जी एवं विरक्ता बाई जी ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का आवाहन किया इस दौरान वंशिका रावत ने सुंदर देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया इसके अलावा अन्य बाल कलाकारों ने भी सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया यहां भगवान दास वर्मा ज्वाला दत्त पाठक भुवन चंद्र भट्ट महेश पांडे पीसी जोशी अमर सिंह भदोरिया गोपाल सिंह नेगी खीम सिंह परिहार ललित नेगी हेमा नेगी हिमानी रावत गीता परिहार सत्यवती कश्यप दिव्या कुमारी खष्टी बिष्ट जय नयाल समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे ने किया शानदार कार्यक्रम , उत्साह एवं उल्लास के बीच वंदे मातरम की गूंज