भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने दिया राजस्व गांव आंदोलन को समर्थन

ख़बर शेयर करें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने वनाधिकार संगठन द्वारा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर किये जा रहे आंदोलन की अत्यंत सराहना की है उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा है और आंदोलन के दौरान जिस प्रकार से भजन संध्या का कार्यक्रम किया जा रहा है वह बेहद सराहनीय है उन्होंने इस दौरान वनाधिकार संगठन के लोगों को फलदार पौधे भी भेट कि जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव की हैसियत से वन अधिकार संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हैं उल्लेखनीय है कि जीवन चंद्र उप्रेती वन अधिकार संगठन द्वारा किए जा रहे आंदोलन में बढ़-चढ़कर कर अपनी भूमिका निभा रहे हैं और जगह-जगह क्षेत्र वासियों से संपर्क कर राजस्व गांव की मुहिम को बल प्रदान कर रहे हैं