किसान गोष्ठी में दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

ख़बर शेयर करें

बासमती और मसालों से समृद्धि की राह: किसान गोष्ठी में कृषि के नवाचारों पर मंथन

मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और निर्यात की संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने किसानों को किया जागरूक

काशीपुर: कृषि विज्ञान केंद्र, काशीपुर में बासमती धान एवं मसाला फसलों के मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण विषय पर आयोजित किसान गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम ज्ञान, नवाचार और कृषि विकास का सशक्त मंच बनकर उभरा। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उत्पादों के मूल्य वर्धन तथा निर्यात की संभावनाओं से अवगत कराया गया।

केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने उपस्थित कृषकों का स्वागत करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने एकीकृत कृषि प्रणाली में मत्स्य पालन की उपयोगिता और उससे होने वाले आर्थिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि के नए आयाम अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह बोरा की रिपोर्ट

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad