जीवन चंद्र उप्रेती बने आईपीए के प्रदेश अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

इंडियन प्रेस एसोसिएशन की यहां कार रोड में हुई मीटिंग में उत्तराखंड में संगठन का विस्तार करते हुए जीवन चंद्र उप्रेती को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया यहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वी कुमार तथा महासचिव डॉक्टर राजेश दीक्षित द्वारा जीवन चंद्र उप्रेती को अध्यक्ष मनोनीत करते हुए संगठन को मजबूत किए जाने की अपेक्षा बताई है जीवन चंद्र उप्रेती ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार की बात की है उल्लेखनीय है कि जीवन चंद्र उप्रेती भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के अलावा पर्वतीय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय शराबबंदी मोर्चा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भारत गठबंधन के संयोजक, योग एंड नेचुरोपैथी के पदाधिकारी , समेत अनेक संगठनों से जुड़े हैं वे पूर्व में नैनीताल संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं तथा वर्ष 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं यहां कार रोड बिंदुखत्ता में हुई मीटिंग में पूर्व सैनिक सुंदर सिंह खनका, रणजीत सिंह जल संस्थान के रिटायर्ड कर्मचारी हरीश जोशी रमेश पाठक समेत अनेकों लोग मौजूद रहे