सड़कों की बदहाली पर नाराज हुए भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा 56 लालकुआं विधानसभा से पार्टी के घोषित प्रत्याशी जीवन चंद्र उप्रेती ने पर्वतीय क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर गंभीर चिंता जताई है उन्होंने कहा है कि सरकार को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़कों की बदहाली दूर करनी चाहिए जीवन चंद्र उप्रेती ने आज हल्द्वानी से पिथौरागढ़ मार्ग का सार्वजनिक वाहन से दौरा किया उन्होंने बताया कि भीमताल विधानसभा अंतर्गत धारी विकासखंड में सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय है उन्होंने बताया कि ओखल कांडा विकासखंड में भी सड़कों का हाल कुछ ऐसा ही है जगह-जगह गड्ढे बने हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है इससे पूर्व जीवन चंद्रउप्रेती ने लाल कुआं विधानसभा के चोरगलिया क्षेत्र में भी नंधौर नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा किया तथा वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर शीघ्र ही शासन से उच्च स्तरीय वार्ता करने का भरोसा दिलाया उल्लेखनीय है कि जीवन चंद्र उप्रेती वर्तमान में लालकुआं विधानसभा के अलावा मंडल में भी व्यापक जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं तथा भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी को अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का भी उन्होंने ऐलान किया है ताकि भाजपा एवं कांग्रेस के अलावा एक मजबूत विकल्प लोगों को मिल सके जो उत्तराखंड का समग्र विकास करने में सक्षम हो जिन जन भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ शहीदों के सपनों को साकार करते हुए ऐसे ही खुशहाल समृद्ध साली उत्तराखंड का निर्माण किया जाना उनका संकल्प है
रेलवे द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है राजभाषा सप्ताह समारोह