आरपीएफ जीआरपी का संयुक्त सुरक्षा जांच अभियान

ख़बर शेयर करें


कासगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस का संयुक्त सुरक्षा जांच अभियान
बरेली, 13 अगस्त, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री मिथुन सोनी के निर्देशन में कासगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा संयुक्त रूप से सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड की सहायता से रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों एवं उनके सामान की गहन जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।


रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी अथवा रेलवे अधिकारियों को दें तथा सुरक्षा जांच में रेल प्रशासन का सहयोग करें।
जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad