जोशी कंप्यूटर क्लासेस ने भेंट किए अवंतिका मंदिर को सीसीटीवी कैमरे
लालकुआं। आज लालकुआं स्थित माँ अवंतिका शक्ति कुंज परिसर में , जोशी कंप्यूटर क्लासेस लालकुआं द्वारा मंदिर परिसर की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे भेंट किए गए।
इस पुनीत कार्य के प्रेरणा स्रोत मंदिर के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पूरन सिंह रजवार जी रहे, जिनका योगदान एवं स्मरण सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, मुख्य पुजारी चंद्रशेखर जोशी जी, जोशी कंप्यूटर क्लासेस के स्वामी चंदन जोशी जी, रौनक कंनवाल जी तथा रौनक बिष्ट जी उपस्थित रहे।
मंदिर कमेटी एवं सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने बताया कि मां अवंतिका शक्ति पीठ में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है मंदिर के रखरखाव और उसकी साज सजजा के लिए लगातार दानदाता अपना हाथ आगे बढ़ा रहे हैं श्री खाती ने कहा कि शीघ्र ही सांसद अजय भट्ट और विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट से मंदिर सौंदर्यकरण के लिए भेंट कर वार्ता की जाएगी
।
बाबा वीरेंद्र पुरी को दी गई समाधि, समाजसेवी हेमंत गौनिया और टीम ने निभाया मानवता का फर्ज
नहीं रहे बाबा वीरेंद्र पुरी महाराज
श्री हंस प्रेम योग सतपाल महाराज आश्रम बिंदुखत्ता में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
हल्दूचौड़ में आज शोभा यात्रा के साथ होगी गणेश महोत्सव की शुरुआत, समाजसेवी चंदन भारती के आवास से निकलेगी शोभायात्रा
मानव उत्थान सेवा समिति ने रुद्रपुर में किया भव्य सत्संग समारोह का आयोजन