21 मई से चलेगी काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

ख़बर शेयर करें

: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 09075/09076 मुम्बई
सेण्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 01 फेरे के लिए
किया गया है। फलस्वरूप यह गाड़ी मुम्बई सेण्ट्रल से 20 मई, 2026 को तथा काठगोदाम से 21 मई, 2026 निम्नवत
किया जायेगा।
09075 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 मई, 2026 को मुम्बई सेण्ट्रल से
10.55 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.25 बजे, वापी से 13.02 बजे, वलसाड से 13.24 बजे, सूरत से 14.17 बजे,
वडोदरा से 16.15 बजे, रतलाम से 20.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.45 बजे, गंगापुर सिटी से 02.52 बजे, हिण्डौन
सिटी से 03.25 बजे, भरतपुर से 05.05 बजे, मथुरा से 07.00 बजे, हाथरस सिटी से 07.44 बजे, कासगंज से 09.10
बजे, बदायूँ से 09.48 बजे, बरेली जं0 से 10.50 बजे, बरेली सिटी से 11.05 बजे, इज्जतनगर से 11.25 बजे बहेड़ी से
12.22 बजे, किच्छा से 12.40 बजे, लालकुआँ से 13.15 बजे तथा हल्द्वानी से 13.50 बजे छूटकर काठगोदाम 14.30
बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 मई, 2026 को
काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 17.52 बजे, लालकुआँ से 18.33 बजे, किच्छा से 19.09 बजे, बहेड़ी
से 19.30 बजे, इज्जतनगर से 20.08 बजे, बरेली सिटी से 20.23 बजे, बरेली जं. से 20.47 बजे, बदायूँ से 21.31 बजे,
कासगंज से 22.40 बजे, हाथरस सिटी से 23.50 बजे, दूसरे दिन मथुरा से 01.15 बजे, भरतपुर से 03.10 बजे, हिण्डौन
सिटी से 04.05 बजे, गंगापुर सिटी से 04.45 बजे, कोटा से 06.45 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, वडोदरा से 14.45
बजे, सूरत से 16.50 बजे, वलसाड से 17.42 बजे, वापी से 18.06 बजे तथा बोरीवली से 20.06 बजे छूटकर मुम्बई
सेण्ट्रल 21.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 08,
साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा जी.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

Advertisement
Ad Ad Ad