राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज से जुड़ा लालकुआं

oplus_134217730

ख़बर शेयर करें

एजुकेशन सिस्टम को फैलियर करार देते हुए राहुल गांधी का छात्रों से संवाद कार्यक्रम आज यहां प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया एनडी तिवारी बारात घर नगर पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शक्ति ने हिस्सा लिया राहुल गांधी का बीते दिनों कोटा राजस्थान में छात्रों से हुए संवाद का रिकॉर्डिंग कार्यक्रम प्रोजेक्टर के माध्यम से देखने के लिए निर्धारित समय से ही बड़ी संख्या में युवा छात्र-छात्राएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हुए थे

oplus_136314882

सभी ने बड़ी ही एकाग्रता के साथ राहुल गांधी के व्याख्यान को सुना राहुल गांधी ने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर तमाम सवालिया निशान खड़े किए और वर्तमान एजुकेशन सिस्टम को फैलियर करार दिया उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में छात्रों के भविष्य के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है

oplus_136314882

उन्होंने एजुकेशन सिस्टम के फेल होने से प्रभावित छात्र-छात्राओं द्वारा की गई आत्महत्या के लिए भी सरकार को दोषी ठहराया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा हेमवती नंदन दुर्गापाल कुंदन मेहता शहर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे प्रदीप बथ्याल हेमंत पांडे दीपक बत्रा योगेश उपाध्याय डा बालम बिष्ट एडवोकेट गुरदयाल मेहरा कमलेश यादव मीना रावत बीना जोशी दीपा देवी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस व इससे जुड़े अनेक संगठनों के लोग मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad