उत्तराखंड का प्रमुख शक्तिपीठ मां दूनागिरी धाम

ख़बर शेयर करें

देवभूमि उत्तराखंड प्रमुख शक्तिपीठों के लिए जानी जाती है यहां उत्तर भारत का सुविख्यात शक्तिपीठ पूर्णागिरि धाम है इसके अलावा गंगोलीहाट का हॉट काली दरबार गढ़वाल मंडल का कालीमठ तथा धारी देवी शक्तिपीठ आदि प्रमुख है ऐसे सुविख्यात शक्तिपीठों में एक प्रमुख देवालय है जनपद अल्मोड़ा में स्थित मां दूना गिरी धाम जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट से लगभग 14 किलोमीटर के बाद मंगली खान से लगभग 500 सीढ़ियां ऊपर चढ़कर मां दूना गिरी विराजमान है वैष्णवी रूप में पूजित दूनागिरी धाम में वर्ष भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है दूनागिरी धाम के संदर्भ में एक कथा त्रेता युग से चली आ रही है इसके मुताबिक लक्ष्मण शक्ति के दौरान राम भक्त हनुमान हिमालय क्षेत्र में स्थित संजीवनी बूटी से आच्छादित द्रोणाचल पर्वत को लेकर आए उस पर्वत का एक टुकड़ा इस स्थान पर गिरा जिससे है संपूर्ण क्षेत्र जड़ी बूटियां के लिए जाना जाता है मां दुना गिरी का दरबार महा अवतार बाबा की तपस्थली भी बताया जाता है जो हिमालय के प्रमुख योगी रहे मां का दरबार अनेक दिव्य जड़ी बूटियां से आच्छादित बेहद रमणीक स्थल पर स्थित है और यह मंदिर अनेक प्रकार के चमत्कारों से भरा हुआ है मंदिर में आने जाने की बहुत ही सुंदर व्यवस्थाएं हैं मंगली खाल से लेकर दरबार तक का स्थान अत्यंत रमणीक है और यहां का कण कण असीम आनंद की अनुभूति प्रदान करता है श्रद्धा और विश्वास के इस दरबार में वर्ष भर अनवरत भंडारा चलता रहता है बहुत ही दूर-दूर से श्रद्धालु आकर यहां श्रद्धा के पुष्प चढ़ाते हैं और अपना अभीष्ट प्राप्त करते हैं
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता नमस्तस्ए नमस्तस्ए नमस्तस्ए नमो नमः

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad