Advertisement

तत्काल न्याय प्रदान करती है मां कोटगाड़ी

ख़बर शेयर करें

आस्था का केंद्र है जगत जननी मां कोकिला का दरबार

जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते

जनपद नैनीताल के बिंदुखत्ता गांव स्थित जगत जननी मां कोटगाड़ी कोकिला का दरबार अत्यंत आस्था व श्रद्धा का केंद्र है तत्काल फल प्रदान करने वाली देवी को न्यायकारी देवी के रूप में माना जाता है और यहां भक्तजन अपनी मुरादें माता के सामने बड़ी श्रद्धा भाव से रखते हैं जिन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है

कई भक्त गण देव दरबार में लिखित रूप से भी अपना प्रार्थना पत्र चढ़ाते हैं इस मंदिर की स्थापना पांच दशक पूर्व क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय शिव दत्त पाठक जी द्वारा शक्ति के मूल पीठ पांखू जो जनपद पिथौरागढ़ में थल से करीब 16 किलोमीटर आगे स्थित है वहां से दीप प्रज्ज्वलित कर यहां अखंड ज्योति जलाकर की गई थी और तभी से यह मंदिर अत्यंत श्रद्धा और आस्था के साथ भक्तों की आराधना का केंद्र है वर्तमान में मंदिर की व्यवस्था देख रहे प्रधान पुजारी स्वर्गीय शिव दत्त पाठक जी के बेटे ललित मोहन पाठक सोनी भाई ने बताया कि सच्चे मन से की गई माता की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती है उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पर्व में यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और वैसे तो साल भर प्रत्येक दिन माता के दरबार में भक्तों का आना जाना लगा रहता है उन्होंने कहा कि मनुष्य जब हर ओर निराशा से घिर जाए और कहीं से भी उसकी उम्मीद की किरण नजर नहीं आए तो वह कहीं से भी किसी भी स्थान पर किसी भी समय सच्चे दिल से माता का स्मरण करें तो उसकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो जाता है इस मंदिर तक पहुंचने के लिए यदि आप हल्द्वानी से लालकुआं होते हुए आए तो लाल कुआं से जवाहर नगर गोल गेट वहां से तकरीबन 2 किलोमीटर आगे हल्दूधार गांव में माता कोटगाड़ी का यह दिव्य स्थल विराजमान है इसके अलावा किच्छा पंतनगर रुद्रपुर से आने वाले लोग भी जवाहर नगर गोल गेट के रास्ते यहां बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता नमस्तस्ए नमस्तस्ए नमस्तस्ए नमो नमः

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad