सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक है महालक्ष्मी मंदिर:तारा पांडे

ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की लालकुआं अध्यक्ष तारा पांडे ने कहा है कि अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर जनपद नैनीताल का ही नहीं वरन उत्तर भारत का प्रमुख तीर्थ स्थल है जो सनातन संस्कृति का प्रमुख ध्वजवाहक केंद्र बना है उन्होंने कहा कि परम तपस्वी युग संत ब्रह्मलीन बालकृष्ण यति जी के द्वारा स्थापित यह धाम ईश्वर की समदर्शिता न्यायशीलता एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है जो वर्तमान में महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज जी की तपस्थली के रूप में विख्यात है श्रीमती तारा पांडे यहां बेरी पड़ाव अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर के 19 वें वार्षिकोत्सव में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही थी उन्होंने कहा कि यह हम समस्त क्षेत्र वासियों का परम सौभाग्य है कि हमें ऐसे भव्य एवं अलौकिक धाम के दर्शनों का सौभाग्य मिलता है जहां जाकर मन समस्त विषय विकारों से दूर होकर ईश्वर की उपासना साधना एवं आराधना को प्राप्त करता है उन्होंने कहा कि सेवा एवं सत्संग का यह अनूठा धाम ज्ञान वैभव एवं शक्ति की त्रिवेणी है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad