Advertisement

महामंडलेश्वर करेंगे लाल कुआं में श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

लालकुआं अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरी पड़ाव के व्यवस्थापक संत शिरोमणि महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज आज लालकुआं में श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ करेंगे यह जानकारी देते हुए आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बी सी भट्ट ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन यानी आज 3 अक्टूबर से नगर के अंबेडकर पार्क में श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज करेंगे इधर महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज ने श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किये जाने की सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि कलिकाल में प्रभु राम की कथा समस्त प्रकार की व्यथा को दूर कर देती है उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में नहीं अपितु दुनिया के उन देशों में भी जहां सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं प्रभु राम की लीला का मंचन बड़े ही उल्लास और श्रद्धा के साथ किया जाता है उन्होंने यह भी कहा कि धर्म एवं अध्यात्म के द्वारा ही भारत को फिर से विश्व गुरु का दर्जा दिलाया जा सकता है और हमारे महान संस्कृति को आगे बढ़ाया जा सकता है जय जय सीताराम

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad