ऐतिहासिक होगी मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा :हरेंद्र बोरा
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक पद के प्रबल दावेदार हरेंद्र बोरा ने दावा किया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कल का हल्द्वानी कार्यक्रम बेहद सफल रहेगा उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के विचारों को सुनने के लिए कांग्रेस के साथ-साथ आम जनमानस में भी गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में लोग हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खरगे के विचारों को सुनने के लिए पहुंचेंगे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग हल्द्वानी रैली में हिस्सा लेंगे उन्होंने समस्त कांग्रेसियों से फ्रंटल वर्कर से अपील की है कि मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली को सफल बनाने में पूरे मनोयोग के साथ जुट जाएं तथा परिवर्तन के इस शंखनाद में साक्षी बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनता पूरी तरह त्रस्त है विकास कार्य ठप पड़े हैं भ्रष्टाचार का बोलबाला है महंगाई बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का पतन निश्चित है तथा कांग्रेस सत्ता में काबिज होगी लिहाजा परिवर्तन का जो शंखनाद हल्द्वानी में कल गूंजेगा उसकी जोरदार तैयारी की गई है
गोमुख से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर निकले शिव भक्त मोहन दुर्गापाल 10 को पहुंचेंगे हल्दूचौड़