Advertisement

समाजसेवी नवीन कफल्टिया की माता के निधन पर विधायक समेत अनेकों ने जताया दुख

ख़बर शेयर करें

गोपीपुरम हल्दूचौड़ के समाजसेवी नवीन चंद्र कफल्टिया की माता देवकी देवी का विगत दिवस निधन हो गया वह 80 वर्ष की थीं देवकी देवी अपने पीछे 6 बेटे दो बेटी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है देवकी देवी का स्वर्गवास उनके पैतृक गांव खनस्यूं विकासखंड ओखलकांडा स्थित आवास पर हुआ नवीन कफल्टिया को हुए मातृ शोक पर विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार ईश्वर सिंह पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी समाजसेवी योगेश जोशी पहाड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा कमलेश चंदोला समाजसेवी भोला दत्त कफल्टिया, पंडित त्रिभुवन उप्रेती आचार्य बंशीधर जोशी के अलावा अनेक समाजसेवियों विभिन्न संगठनों जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त कर शोक संवेदना व्यक्त की है स्वर्गीय देवकी देवी के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उन्हें गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले गए हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें वापस हल्द्वानी ले आए जहां सेंट्रल हॉस्पिटल में उनकी डायलिसिस चल रही थी इसी दौरान उनका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया और वह कोमा में चली गई परिजन उन्हें खनस्यूं विकासखंड ओखलकांडा स्थित आवास पर ले आए जहां बीते दिवस उनका निधन हो गया

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad