आंगन का मिलन में पहुंचे सांसद अजय भट्ट

ख़बर शेयर करें

आज कालाढूंगी विधानसभा के आंगनबाड़ी केंद्र, जयपुर पाडली में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में भी सांसद श्री अजय भट्ट जी ने सहभागिता की। इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना एवं महालक्ष्मी किट वितरण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। मा० सांसद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘सेवा ही संकल्प’ और ‘अंत्योदय’ के भाव से प्रेरित होकर हमारा संकल्प है कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और सेवा के माध्यम से जन-जन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।