सांसद अजय भट्ट ने दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की
सांसद अजय भट्ट ने आज दिवंगत जिला सूचना अधिकारी की 13वीं पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के पीपल पानी 13वीं पर सांसद अजय भट्ट ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया और कहा कि सरकार की योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में और आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में स्वर्गीय गिरजा शंकर जोशी का अभूतपूर्व योगदान रहा उन्होंने कहा कि वह शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के परिजनों को असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें यहां मीडिया सेंटर हल्द्वानी से मोहनचंद जोशी एवं पूरी टीम के अलावा वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी समेत अनेकों पत्रकार मौजूद रहे
Advertisement
ADVERTISEMENTS
मानव धर्म के प्रणेता सतपाल जी महाराज के जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचे राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं अनेक दिग्गज
किच्छा नगर पालिका चुनाव में जक्कू निभा सकते हैं अहम भूमिका