आइटीबीपी समेत अनेक स्थानों में मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

ख़बर शेयर करें

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के तहत आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर हल्दूचौड़ के तत्वाधान में आइटीबीपी समेत अनेक स्थानों में स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद विषय पर अनेक जागरूक परक कार्यक्रम संपन्न कराए गए इस दौरान औषधि पौधों का भी रोपण किया गया आईटीबीपी की 34 वाहिनी हल्दूचौड़ के रोशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर हल्दूचौड़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक गिरी ने आईटीबीपी के अधिकारियों जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक आयुर्वेदिक पद्धतियों को अपनाकर आजीवन निरोगी रहा जा सकता है इस दौरान उन्होंने आयुष जीवन शैली स्वस्थ दिनचर्या और दैनिक जीवन में योग को शामिल करने संबंधी व्याख्यान भी दिए आईटीबीपी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर ने वर्तमान समय में आयुर्वेद को बेहद प्रासंगिक बताया उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस ने बहुत तरक्की की है लेकिन आयुर्वेद का अनादिकाल से आज तक अपना विशेष महत्व रहा है आईटीबीपी के कमांडेंट राजेश जोशी ने डॉ दीपक गिरी एवं उनके साथ आई पूरी टीम का आभार व्यक्त किया इससे पूर्व आयुष्मान आरोग्य मंदिर हल्दूचौड़ में औषधि पौधों का रोपण किया गया तथा उनके गुणों के संदर्भ में विस्तार से प्रकाश डाला गया इसी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में भी आयुर्वेद के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर अनेक लोगों का परीक्षण भी किया गया

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad