पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
ट्रेन सेट डिपो, सी.बी. गंज में पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
बरेली 22 मई, 2025ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के तहत आज ट्रेन सेट डिपो, सी.बी. गंज में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ’पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी’ का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया।
संगोष्ठी का संचालन गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) एक गूँज सेवा समिति, बरेली के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। एनजीओ की टीम में पी.पी. सिंह, पूजा दुबे, राहुल दुबे एवं आशा सिंह शामिल थीं, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कर उपस्थित जनसमूह का ज्ञानवर्द्धन करने के साथ-साथ सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक उपयोग में कमी, आसपास स्वच्छता बनाए रखने, वृक्षारोपण तथा दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल पर पर्यावरण हितैषी व्यवहार अपनाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। संगोष्ठी में यह भी बताया गया कि छोटे-छोटे प्रयास एवं जिम्मेदार व्यवहार सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं तथा स्वस्थ एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण में सहायक हो सकते हैं।
वरिष्ठ मंडल याँत्रिक इंजीनियर (ट्रेन सेट) श्री नवीन शर्मा ने बताया कि जल संरक्षण, विद्युत संरक्षण, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण, उनके पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव तथा पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने हेतु अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं अच्छी आदतों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
मंडल याँत्रिक इंजीनियर (ट्रेन सेट) श्री शिवम गुप्ता ने कार्यक्रम के अंत में संगोष्ठी में आये सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल पर पर्यावरण हितैषी व्यवहार अपनाने के साथ यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति का योगदान आवश्यक है।
संगोष्ठी में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल याँत्रिक इंजीनियर (ट्रेन सेट) श्री नवीन शर्मा द्वारा किया गया।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर मंडल।


दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन को लेकर जोरदार उत्साह, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री समेत अनेक वी आई पी होंगे शामिल
रेलवे ने रामनगर में किया शिकायत निवारण शिविर का आयोजन
रेलवे के पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र पर हुआ सेमिनार का आयोजन