हादसे में हल्दूचौड़ के युवक के दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

: हल्दूचौड़ क्षेत्र के बच्चीधर्मा निवासी 27 वर्षीय नीरज फुलारा पुत्र भुवन फुलारा की रुद्रपुर में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बड़ी बहन प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज अपनी बहन व अन्य परिजनों के साथ रुद्रपुर में एक रिश्तेदार के नामकरण संस्कार में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वह बाइक से अपनी बहन के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पत्थरचट्टा के पास उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घायल प्रियंका को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब 15 वर्ष पूर्व नीरज के पिता भुवन फुलारा की भी होली के समय एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। एक ही परिवार में दो सड़क हादसों से हुई मौतों ने क्षेत्रवासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी ने दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad