पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया

ख़बर शेयर करें

पेड़ लगाओ, पॉलीथीन हटाओ, धरती बचाओ

नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ क्षेत्र की सकुलिया और खड़कपुर ग्रामसभाओं में लोगों को फलों के पौधे निशुल्क भेंट किये साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है, कागजों पर लाखों पेड़ लगाए जा रहे हैं पर धरातल पर कुछ ठोस नहीं हो रहा है। इसका ही नतीजा है कि कहीं पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है तो कहीं अतिवृष्टि से तबाही आ रही है। औसत तापमान लगातार बढ़ रहा है, इससे लोगों की कार्यक्षमता पर सीधा असर पड़ रहा है। इससे बचना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है।
पॉलीथीन एक ज़हर है जो धरती को बंजर बना रही है और इंसानों और पशुओं में कैंसर जैसी बीमारियों को पैदा कर रही है।
स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण की जरूरत बताते हुए पॉलीथीन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसका प्रयोग ना करने के लिए प्रेरित किया।
सहयोग के लिये ग्राम खड़कपुर के प्रधान श्री प्रदीप कुमार, सकुलिया की प्रधान श्रीमती पुष्पा जोशी, श्री विपिन जोशी, समाजसेवी श्री देवेंद्र बिष्ट तथा मुख्य संयोजक समाजसेवी श्री गोपाल जोशी का मैं हृदय से आभारी हूं।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ आशुतोष पंत का हरियाली बढ़ाओ अभियान जारी

डॉ आशुतोष पन्त
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/पर्यावरणविद।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad