रेलवे ने चलाया काठगोदाम में स्वच्छता ही सेवा अभियान
काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे एवं नगर निगम हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान
बरेली, ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में बीते दिवस काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर इज्जतनगर मंडल एवं नगर निगम, हल्द्वानी के समन्वय से विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में आज अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने नगर आयुक्त, हल्द्वानी श्री परितोष वर्मा की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई तथा श्रमदान में भाग लिया। अभियान के दौरान रेलवे एवं नगर निगम की टीमों, एनजीओ टीम, रेल कर्मियों द्वारा स्टेशन परिसर में व्यापक स्वच्छता एवं श्रमदान किया गया। स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई, कूड़ा एवं अपशिष्ट हटाने तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एनजीओ के निदेशक श्री मनोज नेगी के संयुक्त निर्देशन में संचालित अभियान में सभी टीमों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने में योगदान दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) श्री विनोद कुमार वर्मा, उप मुख्य इंजीनियर/गति शक्ति श्री प्रदीप, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर टोलियां, सहायक मंडल इंजीनियर श्री प्रभात कुमार, सीडीओ श्री प्रकाश कुमार तथा सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री चंद्र पाल, स्टेशन प्रबंधक श्री दुर्गा सिंह बोरा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री चंद्रहास राठौर एवं श्री ब्रजलाल मीना, श्री गिरजेश कुमार वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री सत्यवान, रेलवे सुरक्षा बल से श्री तरुण वर्मा, मुख्य चल टिकट निरीक्षक श्री हरीश भाकुनी, कनिष्ठ अभियंता श्री गौरव कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री छत्तर सिंह सहित अन्य रेलकर्मी एवं निगम कर्मी उपस्थित थे।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने किया गौलापार एवं चोरगलिया में व्यापक जनसंपर्क