रेलवे ने किया देश भक्ति कार्यक्रम
बरेली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तथा ‘वन्दे मातरम्’ गीत के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर के बैंड दल द्वारा ‘वन्दे मातरम्’ सहित अन्य देशभक्ति गीतों की मधुर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति गीतों की धुनों से स्टेशन परिसर राष्ट्रभक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में इज्जतनगर मंडल के सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री मोहम्मद असलम, रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक एवं ऑफ-ड्यूटी स्टाफ तथा स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया, जहां रेलकर्मियों एवं यात्रियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति अपनी सहभागिता एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की।
इस आयोजन के माध्यम से स्टेशन परिसर में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देशप्रेम का संदेश दिया गया तथा रेलकर्मियों एवं यात्रियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए जागरूक किया गया।
जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर
मानको पर खरा उतरा रेलवे का पेयजल, जांच मे सभी सैंपल मिले ओके
कांग्रेस ने लालकुआं में फूंका राजेश शुक्ला का पुतला
रेलवे का स्वच्छता महा अभियान जारी
आइटीबीपी समेत अनेक स्थानों में मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
इस दिन से होगी पितृपक्ष श्राद्ध की शुरुआत बता रहे हैं विद्वान ज्योतिष पंडित त्रिभुवन उप्रेती