रेलवे ने किया पांच दिवसीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें

बरेली, मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में 14 से 18 जुलाई, 2026 तक आयोजित होने वाली पूर्वोत्तर रेलवे स्तर की पांच दिवसीय “अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल, एथलेटिक्स एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता–2026” का शुभारम्भ आज रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोड नं. 4, इज्जतनगर में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, इज्जतनगर श्री मिथुन सोनी ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फीता काटकर खिलाड़ियों का परिचय लिया।
इस प्रतियोगिता में इज्जतनगर, लखनऊ एवं वाराणसी मंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 80 से अधिक खिलाड़ी वॉलीबॉल, एथलेटिक्स एवं क्रॉस कंट्री स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री मिथुन सोनी ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता का प्रभावी साधन हैं। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के लिए नियमित खेल गतिविधियाँ उन्हें तनावमुक्त रखने, शारीरिक क्षमता बढ़ाने तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल, एथलेटिक्स एवं क्रॉस कंट्री जैसे खेल टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा आपसी समन्वय को सुदृढ़ करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी सहयोग, सौहार्द और भाईचारे की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं, जिससे संगठनात्मक एकता और कार्यकुशलता को नई ऊर्जा मिलती है।
इस अवसर पर मंडल के अधिकारी, क्रीड़ा सचिव श्रीमती गीता शर्मा, रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान, बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad