Advertisement

हल्दूचौड़ में रामलीला का शुभारंभ, वहीं लालकुआं में भिड़े रावण -बाणासुर

ख़बर शेयर करें

क्षेत्र में रामलीला मंचन की धूम मची है हल्दूचौड़ में श्री रामलीला का शुभारंभ अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर के व्यवस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज एवं विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रिका बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया वही लालकुआं में रामलीला मंचन के तीसरे दिन धनुष यज्ञ का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया यहां पूरा रामलीला स्थल खचाखच भरा दिखाई दिया लाल कुआं में रावण का किरदार कर रहे धन सिंह बिष्ट तथा बाणासुर का रोल निभा रहे प्रेस क्लब अध्यक्ष बी सी भट्ट ने अपनी सशक्त अभिनय क्षमता से लोगों का अच्छा मनोरंजन किया वही राम लक्ष्मण जनक के कलाकारों ने भी खासा वाह-वाही लूटी सुनयना के रोल में व्यापार मंडल की उपाध्यक्ष मीना रावत ने भी अपनी सशक्त अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया

वही हल्दूचौड़ में श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ करते हुए महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज एवं विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रिका बिष्ट ने अपने उद्बोधन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया अतिथियों द्वारा शुभारंभ अवसर पर कहा गया कि रामलीला मंचन हमारी महान सनातन संस्कृति की अनमोल धरोहर है इसको संजोए रखना हम सब की जिम्मेदारी है उन्होंने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रोहित बिष्ट तथा समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी इधर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रोहित बिष्ट ने आए हुए अतिथियों का दर्शकों का श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा अधिक से अधिक संख्या में श्री रामलीला मंचन में पहुंचने की भी अपील की यहां मुख्य रूप से दीपक तिवारी सुमित जोशी सुरेश शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे हल्दूचौड़ में प्रथम दिन गणेश पूजन, नारद मोह ,रावण का कैलाश पर्वत को उठाना ,रावण ,विभीषण तथा कुंभकरण का सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा से वरदान प्राप्त करना समेत अनेक प्रसंगों का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad