डीआरएम वीणा सिन्हा ने किया टनकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
बरेली मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने 21 मई, 2026 को सायं टनकपुर-पीलीभीत-इज्जतनगर रेल खंड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण मंडल के शाखाधिकारियों के साथ किया। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री सिन्हा ने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिगनलों की स्थिति, खंड में जारी कॉसन ऑर्डर, पुल एवं समपारों की स्थिति को देखा एवं परखा। साथ ही टनकपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदत्त यात्री सुख-सुविधाओं को देखा तथा स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। उन्होंने टनकपुर स्टेशन पर स्थित रनिंग रूम एवं नवनिर्मित लॉन्ड्री का भी गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सर्वश्री मुख्य परियोजना प्रबंधक (आरएसपी) मोहम्मद शमीम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डा. हरीश रैडतोलिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सत्येन्द्र यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) शुभम कुमार सिंह, उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर मंडल।


भोजन माताओं ने विधायक को दिया ज्ञापन,
बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर इंडिया गठबंधन का आन्दोलन जारी, क्रमिक अनशन पर बैठे छह आंदोलनकारी
माता सीता ने इनको दिया था श्राप,यह थी वजह बता रहे हैं आचार्य प्रकाश बहुगुणा
राजस्व गांव की मांग लेकर इंडिया ब्लॉक का आंदोलन जारी, क्रमिक अनशन पर बैठे ये पांच क्रांतिकारी