Advertisement

आखिरकार रंग लाया सतपाल महाराज जी का सुझाव उत्तराखंड हाई कोर्ट नैनीताल की जगह हल्द्वानी होगा शिफ्ट

ख़बर शेयर करें

आखिरकार उत्तराखंड के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सतपाल जी महाराज द्वारा यातायात जन सुविधा चिकित्सा सेवा आदि सुविधाओं का हवाला देते हुए हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने का सुझाव सार्थक हुआ है सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार में शिफ्ट करने का आदेश दिया है इसके लिए उन्होंने उत्तराखंड सरकार से 26 हैक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की भी बात की है फिलवक्त गौलापार में 26 हैक्टेयर भूमि मिलने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है इसी के साथ सतपाल महाराज जी द्वारा पूर्व में जमरानी बांध निर्माण पर की गई जोरदार पहल के साथ अब इस अति महत्वपूर्ण मांग को भी अमली जामा पहनाया जा रहा है जिसे सतपाल महाराज की दूरगामी सोच का परिणाम बताया गया है उल्लेखनीय है कि सतपाल महाराज जी द्वारा बेवाक टिप्पणी से बिना किसी राजनीतिक नफा नुकसान के नैनीताल में स्थित उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी में शिफ्ट किए जाने का सुझाव दिया गया था हालांकि तब स्थानीय अधिवक्ताओं ने सतपाल महाराज की पहल का या उनके सुझाव का जबरदस्त विरोध किया था सतपाल महाराज जी का तर्क था कि नैनीताल में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए पर्याप्त निवास स्थान नहीं है यातायात की सुविधा पर्याप्त नहीं है एवं मेडिकल फैसिलिटी भी पर्याप्त नहीं है लिहाजा हल्द्वानी के गौलापार में यदि हाई कोर्ट शिफ्ट किया जाए तो वादकारियों को आने-जाने में सुविधा होगी उनका समय एवं धन भी बचेगा अंततोगत्वा सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नैनीताल हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट किए जाने का फरमान दे दिया है इससे पूर्व भी जमरानी बांध निर्माण को लेकर सतपाल महाराज लगातार जोरदार आवाज उठाते रहे हैं सतपाल महाराज ने इसके अलावा रेल यातायात एवं पर्यटन के क्षेत्र में भी उत्तराखंड में महत्वपूर्ण कार्य संपादित कराए हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad