भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का टाइम टेबल बदला अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी
भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा जनपद में संचालित सभी सरकारी प्राइवेट स्कूलों का टाइम टेबल बदला गया है अब स्कूल के संचालन की अवधि 7:00 बजे से 11:30 तक की गई है जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश के अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने सर्कुलर जारी करते हुए यह जानकारी दी है यह भी बताया गया है की प्रार्थना सभा का समय 6:45 रखा गया है 22 मई से अग्रिम आदेश तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी जनपद के हल्द्वानी कोटा बाग एवं रामनगर विकासखंड में यह संचालन अवधि तय की गई है हालांकि पर्वतीय क्षेत्र में स्थित स्कूलों की संचालन अवधि पूर्ववत रहेगी
विकासखंड हल्द्वानी में हुआ गोष्ठी का आयोजन