कुंभ मेला में देव डोलियों के शाही स्नान पर 17 मई को होगी गोष्ठी

ख़बर शेयर करें

कुंभ मेला 2027 को लेकर जोरदार उत्साह बना हुआ है कुमाऊं अंचल की देव डोलियों के शाही स्नान से माहौल को उल्लास उमंग एवं भक्ति की त्रिवेणी से सराबोर किया जाएगा इसी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक 17 मई को हल्द्वानी के हर्षिता गार्डन में निर्धारित की गई है कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वरिष्ठ समाज सेवी श्याम सिंह नेगी ने बताया कि 17 मई को दोपहर 1:00 बजे से हल्द्वानी स्थित हर्षिता गार्डन में बैठक का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि इस दौरान देवड़ोलियों के शाही स्थान पर चर्चा की जाएगी तथा कुमाऊं अंचल के प्रमुख ईस्ट आराध्य देवी देवताओं को शाही स्नान कराए जाने के संदर्भ में भी रूपरेखा तय की जाएगी