फलाहारी आश्रम लालकुआं में हुआ गोष्ठी का आयोजन
आज दिनांक 5/7/26 को फलाहारी बाबा आश्रम लालकुआं,जनपद नैनीताल में पर्वतीय महासभा एवं संयुक्त नशा उन्मूलन समित , उत्तराखंड के सौजन्य से नशा उन्मूलन एवं शराब बंदी कार्यक्रम में ऑल इंडिया संयुक्त शराबबंदी मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुल्तान सिंहजी,एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी जीवन चंद्र उप्रेती तथा संयुक्त नशा उन्मूलन समिति के अध्यक्ष,श्री डी के जोशी जी ,एडवोकेट,माननीय उच्च न्यायालय,उत्तराखंड ,पवन गिरी महाराज,,आदि अन्य गणमान्य लोगों ने तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने अपने संबोधन में घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा में उन्हीं लोगों को प्रत्याशी घोषित करेगी जो नशा उन्मूलन एवं शराब बंदी के समर्थक हों। नशा उन्मूलन समिति अध्यक्ष श्री जोशी ने भी यह अभिव्यक्ति की कि समित एवं संयुक्त शराब बंदी मोर्चा अपना पूर्ण समर्थन भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी तथा अन्य नशा उन्मूलन समर्थकों को देगी।अध्यक्ष,उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष श्री प्रभात ध्यानी जी,जो कि संयुक्त मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी है,उनकी भी नशा उन्मूलन पर पूर्ण सहमति रही।
देव भूमि को शराब एवं नशा मुक्त करने के लिए भारत की लोकजिम्मेदार पार्टी एवं अन्य समर्थक/सहयोगी पार्टी,एवं संयुक्त
शराबबंदी मोर्चा तथा संयुक्त नशा उन्मूलन समिति कृत संकल्प है।
जीवन चंद्र उप्रेती
महासचिव
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी
9452295201
श्रीलंका टापू पहुंचे पूर्व अपर सचिव जीवन चंद्र उप्रेती