देव डोलियों के कुंभ स्नान एवं शोभा यात्रा को लेकर हल्द्वानी में हुआ गोष्ठी का आयोजन
कुंभ 2027 को भव्य एवं दिव्य बनाए जाने की जोरदार तैयारी चल रही है हल्द्वानी के हर्षिता गार्डन में इसको लेकर के एक महत्वपूर्ण बैठक की गई बैठक में उत्तराखंड की देवडोलियों को कुंभ स्नान कराये जाने एवं शोभायात्रा के संबंध में विचार विमर्श किया गया उक्त गोष्ठी का शुभारंभ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर नवीन चंद लोहनी ने किया गोष्ठी में वक्ताओं ने कुंभ 2027 को यादगार बनाए जाने का सुझाव रखा और सभी ने अपने-अपने स्तर से इसमें जुटने का आह्वान भी किया वक्ताओं ने कहा कि हमारी देवभूमि की संस्कृति अद्वितीय एवं अनुपम है हमें अपने ईस्ट आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त कर देवड़ोलियों को कुंभ स्नान कराए जाने की प्राचीन परंपरा एवं सभ्यता को आगे बढ़ाना है बैठक में कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के अनेक लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के संयोजक श्याम सिंह नेगी ने बताया कि आगे भी गोष्ठियों का आयोजन किया जाता रहेगा तथा सभी के सुझाव लिए जा रहे हैं या मुख्य रूप से हुकम सिंह कुवर विद्वान आचार्य मोहन चंद्र कांडपाल भुवन बिष्ट एडवोकेट पंकज सुयाल जीवन चंद्र उप्रेती सुधीर मिश्रा प्रताप सिंह चौहान जसवीर उत्तराखंडी द्वारिका बिष्ट बंशीधर पोखरियाल रमेश पैन्यूली समेत अनेकों लोग मौजूदरहे
लालकुआं फलाहारी आश्रम में दिव्यांगों को दी गई मच्छरदानी